गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 जिलों की टीम ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला चंदौली और भदोही के बीच खेला गया। फाइनल में भदोही की टीम ने चंदौली को हराकर विजेता बनी। रविवार को दोपहर बाद जिले में लौटी टीम का सिपाहियों ने स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया कि 22 साल से चल रही प्रतियोगिता में पहली बार भदोही की टीम विजेता बनकर जिले को गौरवान्वित किया है। पांच दिन पूर्व एसआई मंजूर खान के नेतृत्व में टीम गाजीपुर गई थी। टीम में अशोक दूबे, इफ्तखार, सर्वेश, अजय, शहनवाज, अनिल यादव, सत्येंद्र, नुमान, इमरान खान, मो. फरीद, धनपाल सिंह, मो. इजहार, आसिफ खान, दुलारे राम, पीटीआई कमलेश सिंह रहे। इस मौके पर सीओ श्यामशंकर पांडेय, यातायात निरीक्षक रामजीत यादव आदि मौजूद रहे।