गोपीगंज। कोतवाली के समीप पड़ाव तिराहे पर तीन युवकों ने एक रेस्टोरेंट संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। चहरपुर निवासी रानाप्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि वह पड़ाव के पास रेस्टोरेंट चलाकर भरण-पोषण करता है। शनिवार की देर रात तीन बजे तीन युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे और शराब पीने की बात कहीं। जब शराब पीने से मना किया गया तो मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान रानाप्रताप सिंह को चोट भी आई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि घायल रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।