फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टोल से बचने को संपर्क मार्ग का ले रहे सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर भारी वाहनों द्वारा टोल से बचने की जुगत संपर्क मार्गों को खटारा कर रही है। टैक्स देने से बचने की फिराक में वाहन चालक संपर्क मार्गों का सहारा लेते हैं। जिसका खामियाजा सड़कों की बदहाली के रूप में सामने आता है। वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर हर रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना होता है। ऐसे में तमाम ऐसे भारी वाहन चालक हैं, जो टैक्स देने से बचने की फिराक में संपर्क मार्गों की ओर रूख कर लेते हैं। जिसके फलस्वरूप उन मार्गों की स्थिति खराब हो जाती है और लोगों को आवागमन दुरूह हो जाता है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का 40 किमी हिस्सा जिले में आता है। हाइवे पर लालानगर में टोल प्लाजा बनाया गया है। जहां हाइवे से गुजरने वाले वाहनों से टैक्स लिया जाता है। टैक्स से बचने के चक्कर में वाहन चालक सहायक मार्गों का सहारा लेते हैं। जिसमें पश्चिमी छोर पर गोपीगंज-भदोही, वहिदानगर से दुर्गागंज, गोपीगंज से मिर्जापुर और लालानगर से ज्ञानपुर तक पहुंचते हैं। इसके अलावा पूर्वी छोर पर कछवां से भदोही, औराई से भदोही और महराजगंज से चौरी होते हुए वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। जिसमें गोपीगंज से मिर्जापुर मार्ग पर सबसे अधिक ओवरलोडिंग वाहनों की अधिकता होती है। इसके अलावा अन्य संपर्क मार्गों पर भी छोटे-बड़े वाहन दौड़ लगाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें