फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सामूहिक प्रयास से जिले के विकास का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 30वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। इसमें सामूहिक प्रयास से जिले के विकास का संकल्प लिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में नवग्रह वाटिका की स्थापना कर पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि तीन दशक पूर्व भदोही वाराणसी का ही हिस्सा था। इसका विकास भी काशी की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा की सरकार और प्रशासन लोगों के साथ है। उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। जिस तरह से भदोही में सभी मिलकर विकास के लिए आवाज उठा रहे हैं, वो बहुत ही सराहनीय है। कहा कि विकास और कानून व्यवस्था एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कालीन नगरी की सामाजिक-आर्थिक व सांस्कृतिक आयामों पर विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से जनपद विकास के नए क्षितिज को छुएगा। इस दौरान डीएम ने सबको शपथ दिलाई। लोगों ने शपथ लिया कि हम सब जनपदवासी अपनी क्षमता के अनुसार जिले के विकास में पूरा योगदान देंगे।
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि समाज जब किसी बात को एकजुटता के साथ उठाता है तो सरकार उस कार्य को करने में देर नहीं करती है। उन्होंने कि लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। । अंत में कलेक्ट्रेट परिसर में नवग्रह वाटिका की स्थापना की गई। इस मौके पर डीएफओ नीरज आर्या, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें