ज्ञानपुर। पटेल नगर स्थित एक लॉन में शनिवार को महिला शिक्षक संघ की बैठक में संगठन की मजबूती और समस्याओं पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष प्रीति मौर्य ने कहा कि अध्यापिकाएं शासन की योजनाओं को धरातल स्तर पर पहुंचाने में पूरा सहयोग देती हैं। सरकार को भी उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। संगठन की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इससे अधिक महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान सीसीएल, हाफ सीएल, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कराने पर भी मंत्रणा की गई। इस मौके पर कृष्णा सिंह, पूजा यादव, सुषमा, आरती सिंह, संध्या मौर्य, अमिता देवी, नमिता दूबे, प्रीति रावत, मंजू रावत, रीना यादव आदि रहीं।