डीएम शैलेष कुमार ने शनिवार को तहसील परिसर में सभी कार्यालयों, पटलों एवं न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों में साफ-सफाई की स्थिति, पूछताछ कक्ष, स्वागत कक्ष, पेयजल का अवलोकन किया। तहसील में पुरानें तीन लंबित वादों की पत्रावलियों की समीक्षा कर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने पांच साल पुराने मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक आकाश कुमार माैजूद रहे।