सर्रोई। भदोही तहसील बार एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। इसमें न्यायिक कार्य के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया। यह निर्णय न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्य गायब होने और लंबित मामलों में अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में लिया गया। एसोसिएशन ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट से अक्सर कोई न कोई फाइल का साक्ष्य गायब हो जाता है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक न्यायालयों में लंबित प्रकरणों जैसे 80, 76, 24, 38 में उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सभी न्यायालयों के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, शोभनाथ यादव, अशोक दुबे, आजाद कुमार, संदीप यादव, जय सिंह, सैफ खान, दशरथ कुशवाहा, प्रदीप त्रिपाठी, राम कृष्ण यादव, नन्हे सरोज आदि रहे।