फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 76 मामले आए, 68 लंबित रह गए

विज्ञापन
समाधान दिवस पर गोपीगंज कोतवाली में फरियाद सुनते सीओ भुवनेश्वर पांडेय।संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस में आए 76 प्रार्थनापत्रों में मात्र आठ का समाधान हो सका। 68 मामले लंबित रह गए। एडीएम न्यायिक एसएन सिंह और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने ज्ञानपुर कोतवाली में जनता की शिकायतें सुनीं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि दूर-दराज से आने वाली जनता की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़ा मामला हो तो हल्का लेखपाल और कानूनगो को लेकर ही मौके पर जाएं। जिससे उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण हो सके। यहां आए 12 प्रार्थनपत्रों में चार का निस्तारण हो सका। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय रहे। भदोही कोतवाली में आठ प्रार्थनपत्रों में सभी लंबित रह गए, चौरी में एक भी मामला नहीं आया, ऊंज में सात में एक का निस्तारण हो सका। सुरियावां में सीओ अजय कुमार चौहान की देखरेख में 10 प्रार्थनापत्र आए, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर संतोष राय, प्रेमचंद्र आदि रहे। दुर्गागंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक चित्रकुट पुरी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां एक प्रार्थनापत्र आया वह भी लंबित रह गया। कोइरौना में आए सात शिकायतों में दो का निस्तारण, औराई में 19 प्रार्थन पत्रों में एक का निस्तारण किया गया। गोपीगंज कोतवाली में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भुनेश्वर पांडेय ने जन शिकायतें सुनी। यहां आए 12 प्रार्थना पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हो पाया। समाधान दिवस प्रभारी ने बताया कि सम्मान निधि का सत्यापन और फीडिंग कार्य होने से अधिकतर लेखपाल नहीं आ सके। समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें राजस्व से जुड़ी रहीं। लेखपाल की मौजूदगी न होने से उनका निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें