पहले दिन कुल सीटों की अपेक्षा 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।
अभ्यर्थियों ने संबंधित काउंटर पर काउंसलिंग कराई। पीजी प्रथम सेमेस्टर में आरक्षित वर्ग का प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट होने से काॅलेज परिसर में अधिक भीड़ नजर आई। प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को एक बजे तक आरक्षित वर्ग की प्रथम मेरिट से प्रवेश के बाद प्रतीक्षारत सूची के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।