फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सात व्यक्ति की रिपोर्ट आयी डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रही है। बुधवार को सात व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 132 हो गई। डेंगू के बढ़ते केस से स्वास्थ्य विभाग की चिंताए बढ़ गई है। विभाग के उच्चाधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए अब घर, स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सजग कर रहे हैं। विभग के अनुसार बुधवार को मिले सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


जिले में डेंगू का आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा है। बीते साल की अपेक्षा इस साल 31केस अधिक मिल चुके हैं। बीते साल 101 केस मिले थे। इस साल विभाग की ओर से तमाम तैयारियां की गई थी। इसके बाद भी लगातार डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिले में डेंगू मरीजों की निगरानी रैपिड रेस्पांस टीम द्वारा की जा रही है। जिले में डेंगू को लेक 16 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। बुधवार को ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां ब्लाक के क्षेत्र से मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि सात मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिवआई है। सभी की स्थिति सामान्य है। मरीजों की निगरानी रैपिड रेस्पॉस टीम की ओर से की जा रही है।

ज्ञानपुर। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राम आसरे पाल ने बुधवार को सुरियावां ब्लाॅक के बदलीपुर, तुलापुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बीमारी से बचाव का पाठ पढ़ाया। बताया कि डेंगू से बचाव का सबसे आसान उपाय सफाई है। इसलिए अपने घर के आस-पास गंदगी न होने दें। इसके अलावा कूलर, टंकी में एकत्रित पानी को नियमित बदलते रहें। खाने से पहले हाथ को अच्छे तरह से साफ करना न भूलें। बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसका समापन 31 अक्तूबर को होगा। अभियान के तहत लोगों को संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें