फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गुनाहों से तौबा करें, अल्लाह माफ करेगाः हाफिज तबरेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो चुका है। यह अशरा मुसलमानों के लिए गुनाहों से मगफिरत (मुक्ति) का है। अल्लाह के बंदे अधिक से अधिक दुआ, कुराने पाक की तिलावत और गुनाहों से तौबा करते हैं। भदोही वरिष्ठ हाफिज तबरेज आलम अंसारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीसवें रोजे से तीसरा और अंतिम अशरा शुरू हो जाएगा जो जहन्नुम की आग से निजात दिलाने वाला होता है।
विज्ञापन

हाफिज तबरेज ने बताया कि रमजान में तीन अशरे होते हैं। तीनों अशरे हर मुसलमान के लिए बेशकीमती हैं। बीच वाला गुनाहों से मगफिरत वाले अशरे में अल्लाह तआला अपने बंदों के गुनाहों को माफ कर देते हैं। अल्लाह आपकी नियत देखता है। इसलिए हर मुसलमान अपनी नियत साफ रखें। एक दूसरे प्रति आदर भाव रखें। दूसरे की अमानत पर नजर न डालें। बताया कि यह पूरा महीना ही मुसलमान को इनाम के रूप में मिला है। आप जितना कसरत से अल्लाह की इबादत करेंगे, अल्लाह आपके गुनाहों को माफ कर आपको इनाम देगा। बाजार सरदार खां मोहल्ले की मस्जिद के पेश इमाम हाफिज ने कहा कि अपनी गुनाहों से तौबा कर हर मुमकिन तरह से अपने रब को राजी करने की कोशिश करें। इस सुनहरे अवसर का हर मुसलमान फायदा उठाएं। कहा कि इस मुकद्दस महीने में आपने किस गरीब, लाचार, यतीम की मदद की। किस गरीब को इफ्तार कराया। इबादत में कितना वक्त खर्च किया। यकीन रखें कि अल्लाह आपके हर इबादत का सिला आपको देगा।


अशर्फी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल
फोटो- 13
भदोही नगर के मोहल्ला कोटबाड़ा स्थित अशर्फी मस्जिद में शुक्रवार की शाम नमाजे तरावीह मुकम्मल हो गई। हाफिज शहजाद और हाफिज अब्दुर्रहमान ने तरावीह मुकम्मल कराई। इस मौके पर दोनों हाफिजों को शुभकामनाएं देने के लिए उस्ताद हाफिज परवेज अच्छे मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भदोही शहर के लिए खुशी की बात है कि भारी संख्या में युवा कुरआन याद कर हाफिजे कुरआन बन रहे हैं। देर रात कुरआन पाक पढ़ कर जैसे ही खत्म किया गया। वहां मौजूद नमाजियों ने दोनों हाफिजों को फूल माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें