फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर नेहरू की जयंती रविवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूलों में विविध आयोजन कर उनके कार्यों को याद किया गया। बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई, टाफी बांटी। गोपीगंज नगर स्थित मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। मदरसे के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केक काटी। उसके बाद अध्यक्ष की ओर से बच्चों को मिठाईयां, टॉफी, बिस्किट और नमकीन वितरित किया। इस मौके पर आकाश मिश्रा, परवेज हाशमी, आनंद कुमार, गुलाम अली, हाफिज इरशाद, मौलाना आलम, मौलाना अकमल, नियाज सिद्दीकी, राजेश विश्वकर्मा, रुस्तम फारूकी, श्याम कुरील, शेखू खान, रमजान अली आदि रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर में नेहरू जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद रंगोली, राइटिंग और निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। पोस्टर और रंगोली में राधिका कनौजिया और मनीष गौतम को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राइटिंग में आलोक कुमार शास्त्री अव्व्ल रहे। सभी विजेता बच्चों को सहायक अध्यापिका अमरीन बानो और डॉ. रीना संतोषी और शिक्षक रामलाल ने पुरस्कृत किया। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह ने भगवतीदासपुर में बाल दिवस पर गरीब बच्चों को पेन, किताब, पेंसिल, बिस्कुट आदि वितरित किया। किताब आदि पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस मौके पर अमर बहादुर बिंद, संदीप बिंद, विनोद बिंद, आर्यन सिंह, गुलशन प्रजापति, अंकित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें