कोनिया क्षेत्र के भभौरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक रजनीश तिवारी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा कस वर्णन किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, भक्ति, करुणा, सत्य और सरलता का संदेश देती है। कहा कि भगवान को सांसारिक वैभव नहीं, बल्कि भक्त के हृदय का निष्कपट प्रेम प्रिय है। कहा कि मनुष्य को अहंकार और अभिमान का त्याग कर प्रकृति, गो माता और जीवन के पालन-पोषण में सहायक साधनों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। जीवन में कठिनाइयां आएं और कोई मार्ग दिखाई न दें, तब घबराने के बजाय भगवान का स्मरण करते हुए उनकी शरण में जाना चाहिए। इस मौके पर शिवलोचन तिवारी, रामरेखा तिवारी, दुर्गेश तिवारी, नंघू तिवारी, मुन्नी देवी, आशा देवी, श्री प्रकाश तिवारी, पंकज, धीरज, सूरज, अनुज मौजूद रहे।