फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित

विज्ञापन
हरिहर नाथ मंदिर पर मुख्य पुजारी पंआशीष मिश्र को धर्म ध्वजा भेट करते श्रद्धालु। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान प्रवेश तिवारी, रंजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से 11 किलोग्राम के पीतल धातु से निर्मित धर्म ध्वज सिद्धपीठ बाबा श्रीहरिहरनाथ धाम को समर्पित किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. आशीष मिश्र के मार्गदर्शन में आचार्य ब्रजेंद्र महराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस धर्म ध्वज को मंदिर के शिखर पर स्थापित किया। ध्वज स्थापना के पश्चात विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कृष्णकांत, शुभम तिवारी, रंजीत मिश्रा, प्रवेश तिवारी, नीतीश मिश्र, नीरज पांडेय, मुन्ना सिंह, दीनानाथ पांडेय, कृष्ण तिवारी, शिवा प्रकाश दुबे, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें