फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रभारी से मिली मुक्ति, डीपीआरओ ने ग्रहण किया कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी के सहारे चल रहे जिला पंचायत राज विभाग को बृहस्पतिवार को पूर्णकालिक डीपीआरओ मिल गए। पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने विकास भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। करीब छह महीने पहले उन्हें निलंबित किया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां से उन्हें राहत मिली। शासन के निर्देश पर उन्होंने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व डीडीओ ज्ञान प्रकाश ने तीन माह, वर्तमान डीडीओ डॉ. सपना अवस्थी ने तीन माह और जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास सौरभ कुशवाहा ने करीब चार दिन तक विभाग का चार्ज संभालकर कामकाज देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें