फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम के दिव्यांगों में बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सदस्य केंद्रीय सलाहकार बोर्ड डॉ. उत्तम ओझा शनिवार को पिपरिस स्थित जीवनदीप कुष्ठ आश्रम पहुंचे। यहां आश्रम का जायजा लेने के बाद उन्होंने कुष्ठ जनित दिव्यांगों में राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल और भाजपा नेता आशीष सिंह बघेल भी रहे। इस मौके पर डॉ. ओझा ने कहा कि सरकार ने जो मानक तय किया है, उसके हिसाब से कुष्ठरोग भी एक प्रकार की दिव्यांगता है। लॉकडाउन में दिव्यांग जनों को मदद पहुंचाना प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इसके लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक की खाद्य सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई गई। काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने बताया कि इस कुष्ठ आश्रम में 20 परिवारों के करीब 70 सदस्य रहते हैं। लॉकडाउन में इनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट है। इसे देखते हुए भाजपा क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह ने बंटवाई। भाजपा नेता आशीष सिंह और नपा चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में कुष्ठ आश्रम में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होने दी जाएगी। इस मौके पर काशी से आए दुर्गाशंकर पांडेय, आनंद मौर्य, आश्रम के सचिव सुधीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें