सुरियावां। इलाके के पूरेबदल गांव में सोमवार को साहित्यकार डॉ. संदीप कुमार बालाजी की पुस्तक लाल परिंदे (बाल कहानियां) का विमोचन हुआ। कर्मराज यादव ''किसलय'' की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हिंदी श्री प्रकाशन के संस्थापक आनंद ''अमित'' जी ने कहानियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कहा कि बालाजी की कविताएं और कहानियां दोनों ही अत्यंत प्रेरक और साहित्य की कसौटी पर उम्दा हैं। बालाजी को बाल साहित्य के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए हिंदी श्री बाल साहित्य सम्मान प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर विभूषित किया। इस मौके पर भोलानाथ कुशवाहा, विनोद सरोज, नरेंद्र बहादुर सिंह, रमेश चंद्र दुबे, योगेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, अरुण यादव, सुमित श्रीवास्तव, गंगाधर आदि रहे।