फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार पर कंपनी की मशीनें हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र की बहू रूपा मिश्रा ने बुधवार को ज्ञानपुर कोतवाली में तहरीर देकर अपने रिश्तेदार पर फर्म की मशीनें हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने कहा है कि वे नव निर्माण इंफ्रा-हाइट्स एंड मूवर्स प्रा. लिमिटेड कंपनी की निदेशक हैं। कंपनी से जुड़ी तीन मशीनें भगवत गांव के यादव बस्ती में काम पर लगी थीं। जिसकी निगरानी कर्मचारी रोहित दूबे कर रहे थे। 20 फरवरी की रात में वह घर खाने चले गए। लौटकर आने पर देखा तो मशीनें गायब थीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब उन मशीनों की रंगाई पुताई कराकर उनके रिश्तेदार चलवा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें