फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से किया इनकार,दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इनकार करने के मामले में हुई शिकायत पर गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुसैनीपुर चील्ह-मिर्जापुर निवासी संदीप कुमार सरोज ने आरोप लगाया है कि पुत्री की शादी बेरासपुर निवासी एक व्यक्ति के लेखपाल पुत्र के साथ तय थी। 14 मार्च 2021 को सगाई की रस्म प्रयागराज के झूंसी स्थित देवनगर-त्रिवेणीपुरम बवास में किया। सवा पांच लाख रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, पूरे परिवार को कपड़ा, फूल, मिष्ठान देकर रस्म पूरी करने का आरोप लगाया। कहा कि सगाई के बाद लड़के ने झूंसी में जमीन के प्लाट की मांग की जिसे पूरा न करने पर अब शादी से इनकार किया जा रहा है। चार-पांच बार हुई पंचायत में लड़के पक्ष ने सगाई के दौरान मिले सभी सामानों को वापस करने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक कोई सामान वापस नहीं किया जा सका है। मामले में एसपी डॉ.अनिल कुमार से हुई शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता का बयान लेकर शादी से इनकार करने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें