फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण न हो लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आईजीआरएस संबंधी शिकायतों में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अगर किसी विभाग में दूसरे विभाग की शिकायत पहुंचती है तो उसे उस विभाग में फारवर्ड कर उसका प्रमुखता से निस्तारण कराया जाए। ये बातें सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

सीडीओ कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण संबंधी समीक्षा बैठक कर रहे थे। कहा कि प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण की गंभीरता से मॉनीटरिंग की जा रही है। ऐसे में इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में बताया गया कि जनसुनवाई पोर्टल पर टॉप फाइव डिफाल्टर की सूची में तहसीलदार भदोही, तहसीलदार औरlई, बीईओ औराई, अधिशासी अभियंता विद्युत भदोही व बीएसए हैं। इसके अलावा जुलाई 2023 में टॉप फाइव शिकायत प्राप्त करता की सूची में तहसीलदार भदोही, तहसीलदार ज्ञानपुर, तहसीलदार औराई, एसडीएम भदोही व थानाध्यक्ष सुरियावां हैं। वहीं टॉप फाइव असंतुष्ट फीडबैक में एसडीएम औराई, तहसीदार ज्ञानपुर, तहसीलदार भदोही, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज हैं। उन्होंने सभी को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम न्यायिक एसएन सिंह ने सभी एसडीएम व तसहीलदार को शिकायतों का गंभीरता से अवलोकन करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें