फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ठेकेदारों को काली सूची में डालने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की दो नगर पंचायतों में बजट स्वीकृत होने के बाद भी विकास से जुड़े काम शुरू न करने पर अधिशासी अधिकारी ने सात ठेकेदारों को काली सूची में डालने की संस्तुति की है। इसमें ज्ञानपुर के तीन और खमरिया के चार ठेकेदार शामिल हैं। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नये विकास कार्य रुक जाएंगे। पूर्व में स्वीकृत कामों का शुरू होना जरूरी है, लेकिन नाली और इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, एमएफआर सेंटर आदि कार्य कराने के लिए ठेकेदार टेंडर लेकर गायब हैं। दो महीने से ठेकेदार नगर पंचायत के इर्द गिर्द नहीं दिख रहे हैं। विभाग फोन कर काम शुरू करने के लिए ठेकेदारों को चेतावनी दे चुका है, लेकिन वे स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। ज्ञानपुर के ईओ राजेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि कई बार हिदायत देने के बाद सात ठेकेेदार काम शुरू नहीं कर रहे हैं। ज्ञानपुर से तीन और खमरिया के चार ठेकेदार को काली सूची में डालने की संस्तुति कर दी गई है। उच्चाधिकारियों की ओर से उनको काली सूची में डाला जाएगा। इससे वे भविष्य में नगरों में काम नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें