फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरआन की तिलावत से मिलता है सुकून

विज्ञापन
खमरिया के रंगेरेजान मस्जिद में नमाज-ए-तरवीह मुकम्मल होने पर हाफिज वकील कुरैशी को मुबारकबाद देते ? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया। मस्जिद जिकरुल्लाह मोहल्ला रंगेरेजान खमरिया में 20वें रमजान को तरावीह में कुरआन मुकम्मल किया गया। इस दौरान मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। लोगों ने तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज वकील कुरैशी की गुलपोशी करते हुए उन्हें मुबारकबाद पेश की। बाद में लोगों के बीच तबर्रुक तकसीम किया गया। मुफ्ती-ए-शहर सुहैल अख्तर ने कहा कि कुरआन अल्लाह तआला का कलाम है। जिसकी तिलावत से दिल को सुकून तो मिलता ही है अल्लाह तआला बंदे की दुआ को कुबूल फरमाते हैं। तिलावत से बलाओं से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने लोगों से कहा कि रमजान का आखिरी अशरा शुरू हो गया है। जितनी हो सके इबादत कर अल्लाह को राजी कर लें। शबे कद्र का एहतराम करें और खूब इबादत करें। खैरात जकात से समाज के ऐसे परिवार में खुशियां लाएं जो परिवार परिस्थितियों से कमजोर हैं। मस्जिद के मोतवल्ली अफसर अली ने लोगों को शुक्रिया अदा किया। इस दौरान हाजी अमान, इलियास अहमद, इजहार अंसारी समेत बड़ी संख्या में नमाजी और रोजेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें