फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के अतिबलशाहपट्टी गांव में शुक्रवार की रात युवक ने अबूझ हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। राजकुमार दुबे (35) पुत्र स्व. चौहरजी प्रसाद का शव बांस के पेड़ में फंदे पर लटकता मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमार मध्यप्रदेश में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। पिता की मौत के बाद दो वर्ष से गांव में ही रहकर जीविकोपार्जन करने लगा। लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने के कारण वह आर्थिक रूप से परेशान होकर परिवार का खर्च चलाने के लिए इधर-उधर भटकता रहता था। इससे वह खिन्न चल रहा था। शुक्रवार की रात में पड़ोसी गांव शेरपुर स्थित बांस की कोठी में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह शौच के लिए गए लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो शोरगुल मचाकर और लोगों को भी मौके पर बुला लिया गया। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली तो वह लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि 15 वर्ष पहले हुई शादी के बाद भी उसे औलाद का सुख नहीं मिल पाया था। इससे भी वह काफी परेशान रहा करता था। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं। थानाध्यक्ष एसके राय ने कहा कि मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वैसे भी पुलिस अपने स्तर पर जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें