फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निजी अस्पतालों में नहीं लगाए गए रेट बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के किसी भी निजी चिकित्सालय में शुल्क का रेट बोर्ड नहीं लगाया गया। तीन माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में निजी अस्पताल संचालकों को रेट बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था ताकि मरीजों से मनमानी वसूली न हो सके। तीन महीने के बाद भी अस्पताल संचालकों ने इसका पालन नहीं किया। जिले में कुल 160 निजी चिकित्सालय पंजीकृत हैं। निजी अस्पतालों में अक्सर मरीजों व तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार और मनमाना शुल्क वसूली की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसको देखते हुए तीन महीने पहले हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में तत्कालीन जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सभी निजी अस्पतालों को रेट बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। उन्होंने रेट बोर्ड पर मरीजों के ऑपरेशन, ओपीडी, दवा, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि का निर्धारित शुल्क अंकित करने को कहा था। भदोही क्षेत्र में सबसे अधिक 90 निजी अस्पताल हैं। इनमें ज्यादातर अस्पतालों में रेड बोर्ड नहीं लगाया है। गोपीगंज, खमरिया, औराई, सुरियावां, जंगीगंज और ज्ञानपुर में संचालित अस्पतालों का भी यही हाल है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि अस्पतालों का निरीक्षण कर रेट बोर्ड की जांच कीजाएगी। जिन अस्पतालों में रेट बोर्ड नहीं लगे होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें