फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुर्लभ प्रजाति का उल्लू मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा हरीपट्टी में मंगलवार को एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू मिला। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसे बार्न प्रजाति का उल्लू बताया जा रहा है। गांव के बनवारी शुक्ला के घर के पास उल्लू को कौवे चोंच मार रहे थे। इसी दौरान गांव के जितेंद्र शर्मा की नजर उल्लू पर पड़ी। सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने उल्लू को वरुणा नदी के पास छोड़ दिया। गांव के जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उल्लू सफेद और नारंगी रंग का था। वन विभाग ज्ञानपुर के रेंजर विरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति के इस उल्लू को भदोही और जौनपुर को जोड़ने वाली वरुणा नदी के पास छोड़ दिया गया। बताया कि बार्न उल्लू की औसत आयु चार वर्ष होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें