फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विवाहिता का मुंह दबा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने जबर्दस्ती घर में घुसकर मुंह दबाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में विवाहिता ने बताया कि 26 अगस्त को वह अपने किराये के कमरे में सो रही थी। उसके पति भदोही काम करने के लिए गए थे। शाम को करीब पांच बजे बभनौटी गांव निवासी राहुल यादव उसके घर पहुंचा। उसने पैसे का प्रलोभन देकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। मैने कहा कि उसके पति नहीं है, यहां से चले जाइए। विरोध करने पर उसने मेरा हाथ पकड़ लिया। जब मैं शोरगुल मचाने लगी तो दूसरे कमरे में ले जाकर मुंह दबाकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। जाते समय धमकी दिया कि किसी को बताओगी तो जान से मार दूंंगा। रात में जब उसके पति आए तो घटना के बारे में बताया। पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें