नाबालिग से दुष्कर्म, युवक पर केस दर्ज
औराई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की। गांव के मुसहर बस्ती निवासी दंपति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी झोपड़ी में सोई थी। पड़ोस के गांव का एक युवक अकेली पाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने औराई कोतवाली को मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। कोतवाल रामजी यादव ने मामले को गंभीरता में लेते हुए मामले की जांच किया। मंगलवार को आरोपी लक्कड़ सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया।