फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधरी रैंक, भदोही सबसे साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मखमली कालीनों के लिए विश्व प्रसिद्ध कालीन नगरी में साफ-सफाई का असर दिखा है। 2021 की तुलना में 2022 की स्वच्छता रैकिंग में सुधार आया है। जोन स्तरीय रैकिंग में भदोही को 48वीं रैंक मिली है, जबकि साल भर पूर्व 84वीं रैंक रही। भदोही नगर पालिका सबसे साफ और नई बाजार सबसे गंदा रहा। करीब 20 लाख की आबादी वाले जिले में दो नगर पालिका गोपीगंज और भदोही जबकि पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, सुरियावां, घोसिया, नई बाजार शामिल है। आबादी के हिसाब से नगर पालिका भदोही सबसे बड़ा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल नगरों का सर्वेक्षण रैंक कराया जाता है। शनिवार को शासन स्तर से जारी रैंकिग में सातों नगर निकायों की रैंक सुधरी है। जोन स्तरीय रैंकिग में भदोही नगर पालिका को 48वीं, घोसिया के 233वीं, गोपीगंज को 231वीं, ज्ञानपुर केे 110वीं, खमरिया को 174, नई बाजार को 309 और सुरियावां को 151वीं रैंक मिली है। वहीं राज्य स्तर की रैंकिग पर नजर डाली जाए तो भदोही को 23वीं, घोसिया को 158वीं, गोपीगंज को 156वीं, ज्ञानपुर को 57वीं, खमरिया को 119वीं, नई बाजार को 182 और सुरियावां को 85वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं 2021 की जोन स्तरीय रैंक पर नजर डालें तो खमरिया को 178वीं, ज्ञानपुर को 545वीं, गोपीगंज नगर को 601, सुरियावां को 604, घोसिया को 675 और नई बाजार को 708वीं रैंक मिली थी। 2020 में भदोही को 66वीं, ज्ञानपुर को 381, खमरिया को 116, गोपीगंज को 369वीं, सुरियावां को 336वीं, घोसिया को 622 और नई बाजार को 389वीं रैंक प्राप्त हुई थी। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। सफाईकर्मी भी इसको लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिसका असर स्वच्छता सर्वेक्षण पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि आने वाले साल में यह रैकिंग और भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें