फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली और पेंटिंग बनाकर मनाया खेल दिवस

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर परिषदीय विद्यालय बड़वापुर में रंगोली सजाते बच्चे। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कंपोजिट विद्यालय बड़वापुर के बच्चों ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली और पेंटिंग बनाकर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया। मेजर ध्यानचंद के संघर्षों के बाद मिलने वाली सुखद जीत को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा ली। प्रतियोगिता में अरविंद, आनंद, अंकित, जय, अजय, अंकिता, सोनम, शिवानी, मनीष आदि रहे। रंगोली प्रतियोगिता के विजेता अरविंद और आनंद रहे जबकि पोस्टर में मनीष और अंकित संयुक्त विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें