गोपीगंज। थाना क्षेत्र में रामनवमी, नवरात्रि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पर्व को शालीनता पूर्वक मनाने के लिए सभी से आग्रह किया गया। एसडीएम केशवनाथ गुप्ता ने कहा कि मंदिरों के पास मीट की दूकाने नहीं लगाई जाएगी। सीओ एसएस पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्वक मिल जुल कर पर्व संपन्न कराए।पुलिस हर तरह से सहयोग में रहेगी। यदि किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उस से मजबूती से निपटा जाएगा। साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराने के लिए नगर पालिका की ओर से आश्व स्त किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय,चौ की प्रभारी अनिल कुमार, चैयरमन प्रह्लाददास गुप्ता, विजय शंकर मिश्र,प्रकाश चंद, सुभाषचंद, अनीश अख्तर, सतीश पाठक, धर्मेंद्र द्विवे दी, गुड्डू चौधरी, शिवशंकर, माबूद खां, मंगला पांडे, प्रशांत पांडे आदि रहे।