फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.26 करोड़ से अमीरपट्टी रामलीला मैदान का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
अमीरपट्टी में रामलीला मैदान का भूमिपूजन करते औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
औराई। अमीरपट्टी गांव में प्राचीन रामलीला मैदान के सुंदरीकरण कार्य का सोमवार को औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने शिलान्यास किया। 1.26 करोड़ की लागत से मैदान में रामलीला परिसर की चहारदीवारी और संस्कृति हॉल का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि संस्कृतियों को सहेजने की दिशा में यह एक निर्णायक प्रयास है। हमारी आने वाले पीढि़यों को इसका लाभ मिलेगा। औराई के अमीरपट्टी गांव की रामलीला काफी प्राचीन मानी जाती है। प्राचीन धरोहरों के शुद्धिकरण और सौंदर्यीकरण की दिशा में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के प्रयास से रामलीला मैदान के सुंदरीकरण की स्वीकृति मिली। संस्कृति निदेशालय की ओर से करीब 1.26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सोमवार को विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया कि निर्माण के लिए प्रथम किस्त 51 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट कारपोरेशन इसका निर्माण कराएगी। कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता से करा रही है। जिले में 20 से 25 करोड़ से अलग-अलग धार्मिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। इस मौके पर अंबुज मिश्रा, तोयज मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, मुन्नू दुबे, गजेंद्र दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें