कोइरौना के शिव दयाल नगर में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ और श्री रामकथा में मंगलवार को कथावाचक प्रियंका पांडेय ने कहा कि भगवान राम जैसा संसार में कोई है ही नहीं। राम की कथा कल्प वृक्ष है, यह कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। कहा कि राम कथा हमें प्रेम, सौहार्द, शांति का संदेश देती है। राम कथा इंसान को हिन्दू, मुसलमान नहीं बल्कि इंसान बनना सिखाती है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने व्यासपीठ का पूजन किया। कहा कि श्रीराम कथा हमें आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर राहुल दूबे, जग नारायण मिश्रा, विमल मिश्रा, योगेश मिश्रा, संतोष सिंह, ताड़केश्वर नाथ शुक्ला, लाल बिहारी तिवारी, बृजेश तिवारी, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह माैजूद रहे।