फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इंटर कॉलेज बाबूसराय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने राजेश दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इंटरमीडिएट कालेज बाबूसराय प्रबंध समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी इंद्रमणि और पर्यवेक्षक विजय सिंह यादव की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर राजेश दुबे, उपाध्यक्ष आदित्यनाथ चौबे, प्रबंधक योगेश चंद्र मिश्र और उप प्रबंधक की जिम्मेदारी रामरेखा शास्त्री को मिली। इसी तरह कोषाध्यक्ष लालचंद यादव बनाए गए। नंदलाल चौरसिया , सुशील कुमार मिश्र, रविशंकर तिवारी, हरिशंकर दुबे, रविशंकर दुबे, अनुराग तिवारी, मदन मोहन पाठक को सदस्य मनोनीत किया गया। प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि नई समिति के गठित हो जाने पर आने वाले दिनों में शैक्षिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान विधायक विपुल दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। मौके पर राहुल दुबे, प्रदीप मिश्रा, बच्चन दुबे, कोको दुबे, धनंजय मिश्रा समेत शिक्षक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें