ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच हुआ। स्टेडियम एकादश और राज एकादश के बीच हुए मैच में राज एकादश की टीम ने 2-1 से मैच पर कब्जा जमाया। इसके पहले मैच का शुभारंभ सीडीओ यशवंत कुमार सिंह और हॉकी संघ संरक्षक शाह आलम ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के आयोजन के बीच युवाओं में खेल भावना को बढ़ाना और उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ेगा। वहीं हॉकी संघ के संरक्षक शाह आलम में अंडर-19 में यूपी टीम को गोल्ड दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय यादव को सम्मानित किया। इस दौरान हॉकी कोच मुनव्वर हुसैन, शिवाकांत यादव, यासमीन बानो, चंदन मौर्या, बिंदु सिंह उपस्थित रहीं। हॉकी संघ के सचिव राजकमल ने सभी का आभार प्रकट किया।