फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन कर आदिवासियों के हक की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आदिवासी दिवस पर गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर आदिवासियों के हक की आवाज उठाई। विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए गोंडी पूनेम सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि आदिवासी समाज प्रति वर्ष नौ अगस्त को विश्व आदि दिवस मनाता है। दुख की बात यह है कि देश में आदिवास समाज के लिए एक भी राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया जा सका है। एससी, एसटी, ओबीसी अभी तक यह नहीं समझ सके हैं कि भारत देश का मूल निवासी कौन है, इनकी धर्म, भाषा, संस्कृति, नृत्य, गीत, विवाह संस्कार क्या है। गैर आदिवासी समाज के लोगों द्वारा संस्कारों का हनन कर सभ्यता को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है। संदिग्ध हमलावर आदिवासी समाज के वन, जंगल को हड़प कर राज करना चाहते है। रंगलाल ने कहा कि आदिवासियों के साथ गोंड, भील, कोल, द्रविड़, हल्ला धुरिया, गोंडीया, खरवार, मुंडा, ओराव, चेरो, पनिका, पठारी, जौनसारी उपेक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व की सबसे बड़ी महापंचायत में आदिवासियों को दी गई मान्यता में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक मुख्य धारा से जोड़कर हक-अधिकार नहीं दिया गया तो संयुक्त मोर्चा सत्याग्रह के लिए विवश होगा। इस मौके पर अनिल कुमार गोंड, रमेश कुमार गोंड, आशीष कुमार, दिलीप कुमार, मनीष कुमार, चंद्रमणि, धीरज गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें