बाबूसराय। जिले की पुलिस ने सोमवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह के नेतृत्व में बाबूसराय, सुरियावां, गोपीगंज और ज्ञानपुर के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तीकरण, कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें 181, 1090, 1098, 112 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। सीमा सिंह ने सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध, फिशिंग और फर्जी प्रोफाइल से बचाव के तरीके बताए। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मिलने वाले कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। संवाद