फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
सीतामढ़ी के खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तेज धूप व उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आखिरकार राहत मिल ही गई। बुधवार की रात हुई झमाझम बारिश के कारण बृहस्पतिवार को मौसम दिनभर सुहाना रहा। सुहाने मौसम का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। शाम को तेज हवा चली। साथ ही हल्की बारिश भी हुई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश के बाद से लोगों राहत की सांस ली। मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। चमक गरज के साथ शुक्रवार को भी बारिश की स्थित बन सकती है। यह बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है। खरीफ फसल धान की रोपाई के लिए बारिश होने के बाद से किसानों ने खेतों की जोताई शुरू कर दी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम सुहाना रहेगा और शुक्रवार को बारिश होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 26 किमी.प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें