फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटा, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
रेलवे के बूम में टक्कर मारने वाला ई-रिक्शा संग गिरफ्तार चालक। स्रोत: आरपीएफ
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड और भीटी स्टेशन के बीच फाटक संख्या 43ए पर शनिवार की देर शाम को ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से रेलवे फाटक के बैरियर बूम टूट गया। इससे छह घंटे तक ट्रेनों को स्लाइडर बूम से चलाया गया। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे की टीम ने रात में 11.50 बजे तक बूम को ठीक किया। स्टेशन मास्टर ज्ञानपुर ने ट्रेन संख्या 12562 को पास कराने के लिए शाम करीब छह बजे फाटक बंद करने की सूचना दी। गेटमैन ने 6:13 बजे फाटक बंद कर दिया। इसी दौरान कोईरौना की ओर से आ रहे ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से ई-रिक्शा बंद बूम बैरियर से टकरा गया। गेटमैन ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा और चालक को रोक लिया। चालक ने अपना नाम लक्ष्मण निवासी बलापुर रोही बताया। ई-रिक्शा पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं था। उसका चेचिस नंबर नोट किया गया। गेटमैन की तहरीर पर आरपीएफ ने रामबाग में प्राथमिकी दर्ज की। ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया गया। रेलवे के सिग्नल विभाग ने क्षतिग्रस्त बूम बैरियर को बदलकर रात 10:50 बजे फाटक को ठीक किया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन स्लाइडर बूम के माध्यम से किया गया। सहायक उप निरीक्षक काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें