महराजगंज। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने 18 उर्वरक के दुकानों पर छापेमारी की। छह दुकान से खाद के नमूने लिए गए। वहीं, तीन दुकान के रेट बोर्ड में कमी पाई गई। इसे लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। टीम ने 18 उर्वरक बिकी केंद्रों का निरीक्षण करके छह उर्वरक के नमूने लिए गए। न्यू मौर्या बीज खाद भंडार जमुनीपुर भदोही, मौर्या खाद भंडार चौरी, मौर्या खाद भंडार बरदहां के स्टाक एवं रेट बोर्ड में कमी पाई गई। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरक की दुकान पर रेट बोर्ड, स्टॉक का रिकार्ड अद्यतन करें। ओवररेटिंग (अधिक मूल्य वसूली) की वसूली नहीं किया जाएगा। अनाधिकृत टैगिंग वाले सामग्री या उत्पाद को जबरन न बेचा जाए। डीडी कृषि अश्वनी कुमार और जिला कृषि इरम ने अभियान चलाया।