फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मांस की शिकायत पर कसाई टोले में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मांस के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन ने पुलिस टीम के साथ कसाई टोले में छापेमारा। छापा मारने की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गए। छापामारने गई टीम ने मांस कारोबारियों को चेतावनी देकर लौट आए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से अवैध मांस कारोबार, मांस के अवशेषों से सीवर जाम होने की शिकायत मिल रही है। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारा है। भदोही में स्लाटर हाऊस नहीं है। प्रदेश सरकार ने बिना लाईसेंस के जानवर काटने और मांस बिक्री पर रोक लगाई है। बावजूद इसके शहर में मास की बिक्री होती है। मांस कारोबारी अपने घरों के बाहर ग्राहकों का इंतजार करते हैं और पुलिस तथा मुखबिरों से बच बचाके मांस की बिक्री करते हैं। सीओ ने बताया कि सभासद समेत संभ्रांत नागरिकों के माध्यम से भी लोगों को चेतावनी दे दी गई है। अवैध कारोबार करते पकड़े जाने पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि कार्रवाई में कोई हांथ नहीं लगा हलांकि शीघ्र ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें