फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिर्जापुर के राहुल और खुशी ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
दुर्गागंज के संकट मोचन मंदिर परिसर में कुश्ती लड़ती महिला पहलवान। संवाद
विज्ञापन
। दुर्गागंज स्थित संकट मोचन मंदिर तालाब परिसर में सावन की शिवरात्रि पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतो से आए महिला और पुरूष पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती का शुभारंभ भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति से जुड़ी है। ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है। ग्राम प्रधान संदीप कुमार बिंद ने स्वागत किया। पहलवान अमन और प्रवीण के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में मिर्जापुर के अमन को विजेता घोषित किया गया। राहुल और मोनू के मुकाबले में राहुल विजयी रहे। वहीं मिर्जापुर के सुनील कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। महिला वर्ग में खुशी पाल और रूबी के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। मिर्जापुर की खुशी ने जीत दर्ज की। इस मौके पर विंध्यवासिनी पांडेय, राधेश्याम मौर्य, अकबर अली, सुरेश चंद्र, गुड्डू बिंद आदि रहे। निर्णायक की भूमिका बफाती अंसारी, गोपाल सिंह और कमाल बाबू ने निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें