फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीचरण को 135 रनों की करारी शिकस्त देकर रायबरेली अगले दौर में

विज्ञापन
महर्षि आज़ाद स्टेडियम मेढ़ी में राज्यस्तरीय क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम में आयोजित महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रायबरेली की टीम ने कालीचरण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी को करारी शिकस्त दी। रायबरेली ने 135 रनों से मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायबरेली की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रायबरेली के विकेटकीपर बल्लेबाज सक्षम सिंह ने आक्रामक अंदाज में 59 गेंदों पर 114 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। जिसमें 16 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जॉनसन चौहान ने 43 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। वाराणसी की ओर से अक्षय गुप्ता ने दो तथा ओम प्रकाश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालीचरण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी की टीम रायबरेली के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और मात्र 10 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। वाराणसी की ओर से अक्षय गुप्ता ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। रायबरेली की तरफ से मो. सैफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि अश्वनी दुबे ने 2 विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। दूसरा मैच शासन एकादश और आजाद स्पोर्ट्स क्लब जूनियर के बीच मैत्री मैच के रूप में खेला गया। इसमें शासन एकादश के कप्तान एवं भाजपा भदोही जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम को 12 ओवर में 5 विकेट पर 85 रन तक पहुंचाया। जवाब में आजाद स्पोर्ट्स क्लब जूनियर की टीम ने एक ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मौके पर चीफ ऑर्गेनाइजर प्रतीक महर्षि दुबे, अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव अमर बहादुर सिंह, विजयशंकर राय, राजमणि पांडेय, मथुरा प्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें