फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रड़ई ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाग पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम होरईयापुर में आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ग्राम रड़ई की टीम ने तीन मैचों के फाइनल में होरईयापुर (तुलसीचक) की टीम को 2-1 से हरा दिया। प्रतियोगिता में आस पास के एक दर्जन गावों के टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी तथा दोनो फाइनलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधान लालजी यादव ने कहा नाग पंचमी के बहाने खेलों को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल और इंटरनेट युग में खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित रखना चुनौती है। कहा कबड्डी प्रतियोगिता की परंपरा गांव में चली आ रही है। इसी को देखते हुए गांव के लोगों में पूरे उत्साह के साथ इसका आयोजन किया जिसमे कई टीमो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा भी लिया और अपने दांव दिखाए। संयोजक समरजीत यादव ने बताया कि रड़ई और होरईयापुर के बीच फाईनल हुआ। फाईनल मुकाबला तीन मैचों का था। प्रथम दोनो मैच दोनो गावों ने जीत कर टाई कर दिया। तीसरा मैच टाई ब्रेकर के रूप में खेला गया जिसमे रड़ई के खिलाड़ियों का पलड़ा भारी पड़ा और उन्होंने 2-1 से प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। प्रधान ने विजेता टीम के कप्तान निहाल सिंह और उपकप्तान रजत सिंह को प्रथम पुरस्कार जबकि होरईयापुर के पंकज यादव और मंगल यादव को उपविजेता की ट्राफी दी। दोनो टीमों के खिलाड़ियों को मेडल भी दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रामधनि यादव, पन्ना यादव, प्रह्लाद सिंह, जग्गा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें