बाबूसराय में सालाना उर्स कव्वाली सुनाते कलाकार। स्रोत आयोजक
- फोटो : 1
हजरत निजामुद्दीन सैयद बाबा का सालाना उर्स मंगलवार की शाम अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। उर्स में शामिल होने के लिए शाम से ही बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद पहुंचने लगे। उर्स के अवसर पर रात में जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया। इसमें जौनपुर के वाजिद वारसी और नागपुर की रौनक जहां के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कव्वालों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से देर रात तक समा बांधे रखा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नईम ने दोनों कव्वालों को सम्मानित किया। संवाद