फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा हवाओं से बढ़ी उमस, लुढ्का पारा

विज्ञापन
गर्मी और लू से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाती छात्राएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार की रात पुरवा हवा चलने से लोगों हल्की राहत मिली, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को दिन में सूर्यदेव की तीखी किरणों से लोग परेशान दिखे। उमस और चिपचिपी गर्मी से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर ही दिन में घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के चलते हैंडपंपों ने भी पानी छोड़ दिया है। गर्मी व धूप से सड़कों पर निकलते समय मुंह पर कपड़ा बांधकर महिलाएं, पुरुष आ जा रहे हैं। मवेशी भी गर्मी से बेहाल हैं। पशुओं के पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें