फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गिराई में पंप लगाया, निकालेंगे सड़क पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गिराई सर्विसलेन पर बीते कई सालों से होनी वाली जलभराव की समस्या के समाधान के लिए हाईवे प्राधिकरण पंप हाउस का निर्माण कराया है। सड़क के किनारे जमा पानी को तत्काल निकालकर राधास्वामी मंदिर के पास स्थित प्राधिकरण के छोटी पुलिया तक भेजा जाएगा, जहां से वह बह जाएगा। मंगलवार को हाईवे की कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गिराई सर्विसलेन के पास जलजमाव की समस्या शुरू से ही बनी है। स्थिति यह है कि गर्मी हो या बरसात बारहों महीना वहां पर जलजमाव बना रहता है। जलजमाव के कारण करोडों का बना सर्विसलेन खराब तो होता ही है। सर्विसलेन से हर दिन गुजरने वाले हजारों लोगों को मुश्किल उठानी पड़ती है। बारिश में स्थिति यह हो जाती है कि नाली का पानी ओवरफ्लो कर गिराई पावर हाउस में जाने लगता है। जिससे खतरे की आशंका बढ़ जाती है। बीते मानसून सीजन में पावर हाउस में पानी पहुंचने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बिफर गए थे। उन्होंने हाईवे प्राधिकरण को नोटिस जारी कर इसके स्थायी समाधान का मार्ग तलाशने का निर्देश दिया। हालांकि बाद में राजस्व, नगर पालिका और हाईवे प्राधिकरण की तीन सदस्यीय टीम का भी गठन हुआ, लेकिन इसके ठोस समाधान को लेकर बात नहीं बन पायी। इस बीच हाईवे प्रधिकरण नाले को आगे नदी से जोड़ने की योजना बनाने लगा। जिससे में तमाम तकनीकी पेंच फंसने के कारण उसे भी स्थगित कर दिया गया। अब हाईवे प्राधिकरण मानसून सीजन से पहले इसके समाधान की ओर कदम बढ़ाते हुए गिराई के पास ही स्थायी पंप हाउस बनाए जाने की कार्ययोजना बनायी है। पंप हाउस के माध्यम से नाली ओवरफ्लो होते हुए उसका सारा पानी निकालकर पाइप के माध्यम से राधा स्वामी मंदिर के पास कलवर्ट यानि छोटी पुलिया में डाल दिया जाएगा। जिससे सर्विसलेन पर जलजमाव की समस्या नहीं होगी। कार्यदायी संस्था के सीनियर इंजीनियर विपुल चौहान ने बताया कि सर्विसलेन पर जलजमाव की समस्या सालों से बनी थी। इसके स्थायी समाधान को लेकर अब पंप हाउस बनाया गया है। अंडर ग्राउंड पाइप के सहारे उसे राधास्वामी मंदिर के पास स्थित हाईवे प्राधिकरण के कलवर्ट में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें