फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान दार्शनिक और चिंतक थे पं. दीनदयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इसमें उनकी जीवनी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महान दार्शनिक, समाजशास्त्री और चिंतक बताया। कहा कि पंडित जी का एकात्म मानववाद सामाजिक सावयव के सिद्धांत पर आधारित दर्शन है। इसमें समाज के सभी अंगों का अपना विशेष स्थान है। प्राचार्य के मांग पर डीएम ने कॉलेज के मेन हाल में प्रोजेक्टर लगवाने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे ने बताया कि एकात्म मानववाद न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता को भी बढ़ावा देता है।
संयोजक डॉ. सूर्यनाथ खरवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर चर्चा की। बताया कि राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव का गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है। संचालन समाजशास्त्र विभाग के डॉ. अरुण सिंह ने किया। इस मौके पर घनश्याम मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कई साल से बंद पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, वाटर कूलर को खुलवाने, सुरक्षा के लिहाज से मेनगेट पर गार्ड की तैनाती, बीएससी एजी की कक्षाएं शुरू कराने, जनरल छात्रावास को चालू कराने, महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरा और परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित और फेल हुए छात्रों के परिणाम की जांच कराने की मांग है। इस मौके पर दिव्यांशु मिश्रा, विष्णु दूबे, शिवा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें