फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक काल पर जोन में सबसे तेज दौड़ रही जिले की पीआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का रिस्पांस टाइम जोन स्तर पर लगातार 14 वें महीने पहले स्थान पर है, हालांकि सूबे में रैंक घट गई। मार्च में जहां छठवीं रैंक रही। वहीं अप्रैल में आठवीं रैंक हो गई। पीड़ित तक पहुंचने का रिस्पांस टाइम आठ मिनट पांच सेकेंड दर्ज किया, जो मार्च से बेहतर है। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए पुलिस तेजी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किस जिले की पुलिस कितनी तेज हैं, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से ही लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी। आपात कालीन नंबर डायल 112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रिस्पांस टाइम को अभी और सुधारने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मियों की मेहनत से भदोही प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में शामिल है। बताया कि किसी-किसी घटना में पीआरवी को पहुंचने में समय लग जाता है। इससे समय में गिरावट आ जाती है। कई बिंदुओं पर रैंकिंग तय की जाती है। उन्होंने बताया कि मार्च में आठ मिनट छह सेकेंड समय था, जो अब आठ मिनट पांच सेकेंड हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें