फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को बेहतर शिक्षा देना शिक्षक का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर एफएलएन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन प्राचार्य अनुराग श्रीवास्तव और बीएसए शिवम पांडेय ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिया। नोडल प्रशिक्षक संजीत भारती और योगेंद्र यादव ने प्रशिक्षण देने के बाद कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य एनसीईआरटी आधारित नवीन हिन्दी, गणित एवं अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक संदर्शिकाओं का प्रभावी क्रियान्यवयन है। प्रतिभागियों को भाषा एवं गणित शिक्षण की नवीन रणनीतियों, खुले छोर के प्रश्नों के निर्माण एवं उपयोग, कैच-अप शिक्षण, शिक्षक संदर्शिका में हुए सूक्ष्म बदलाव, प्रभावी कक्षा शिक्षण के दस प्रमुख बिंदुओं, सतत एवं समग्र मूल्यांकन, गतिविधि-आधारित शिक्षण आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर विनय शंकर पांडेय, योगेन्द्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें