फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मिश्र की बढ़ीं मुश्किलें: पूर्व विधायक की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क, भतीजे और बहू के नाम पर थी रजिस्ट्री

Sat, 27 Aug 2022 06:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की ढाई करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली है। डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
भदोही में कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। डीएम के आदेश पर 

विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शनिवार को दो करोड़ 50 लाख की अचल संपत्ति को कुर्क किया। गैंगस्टर एक्ट के तहत इसके पूर्व भी पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

अपराधियों और अपराध के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संगठित होकर अपराध करने वाले पेशेवर अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई में शनिवार को कुख्यात गैंगलीडर विजय मिश्र निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर की कौलापुर में ढाई करोड़ की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसके द्वारा आपराधिक तरीके से डरा धमका कर मौजा कौलापुर स्थित रकबा 1.7370 हेक्टेयर भूमि अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री कराया। जिसका सर्किल रेट दो करोड़ 50 लाख है। गैंग लीडर विजय मिश्र द्वारा उक्त सम्पत्ति अपने परिवारिक सदस्य पुष्पलता पत्नी प्रकाश चंद्र और प्रकाश चंद्र पुत्र रामजी निवासी खपटिया थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के नाम क्रय किया गया था।

विज्ञापन

पुष्पलता और प्रकाश चंद विजय मिश्रा के गैंग/मुकदमा उपरोक्त से संबंधित गिरोह के शातिर सदस्य विकाश मिश्र के माता-पिता हैं। उक्त अचल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के 26 अगस्त के आदेश के तहत कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी गैंग लीडर और उसके करीबियों की करोड़ों की संपति जब्त की गई है।
पढ़ेंः आजमगढ़ सांसद निरहुआ का तंज: समाजवादी पार्टी गुंडों-माफियाओं की पार्टी, उन्हीं से ही मिलेंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें